18th BRICS Summit । United Nations Secretary General । President । PM: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 सितंबर को नई दिल्ली में होगा शुरू

18th BRICS Summit । United Nations Secretary General । President । PM: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 सितंबर को नई दिल्ली में होगा शुरू

नई दिल्ली । 18th BRICS Summit शिखर सम्मेलन कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इस भव्य आयोजन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित 11 प्रमुख उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं भाग लेंगी। भारत की वर्ष 2026 की BRICS अध्यक्षता का विषय है— “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण”।

रूस के President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा, मिस्र के President अब्देल फतह अल-सीसी, इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो, ईरान के President मसूद पेज़ेश्कियन, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और इथियोपिया के PM अबी अहमद अली सहित कई विश्व नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

ब्राजील का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री माउरो विएरा करेंगे। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम और वियतनाम के PM ले मिन्ह हंग भी शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों तथा सरकार प्रमुखों में होंगे।

United Nations Secretary General एंतोनियो गुटेरेस, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस और न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष दिल्मा रूसेफ सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

PM नरेन्द्र मोदी की आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता होने की संभावना है।

रूस के President और ब्राजील के विदेश मंत्री शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका के President के आज सुबह पहुंचने की संभावना है। ईरान, इंडोनेशिया, मिस्र, फिलीपींस और बुरुंडी के राष्ट्रपति, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस तथा मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्री आज बाद में दिल्ली पहुंचेंगे।

PM नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे मीडिया के अनुसार, BRICS समूह को सितंबर 2006 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अवसर पर आयोजित BRIC विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान औपचारिक रूप दिया गया था।

पहला BRIC शिखर सम्मेलन 16 जून 2009 को रूस के येकातेरिनबर्ग में आयोजित किया गया था। सितंबर 2010 में न्यूयॉर्क में आयोजित BRIC विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से BRIC का विस्तार होकर BRICS हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने अप्रैल 2011 में चीन के सान्या में आयोजित तीसरे BRICS शिखर सम्मेलन में पहली बार भाग लिया।

जनवरी 2024 में BRICS का और विस्तार हुआ, जब मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात इसके पूर्ण सदस्य बने।

भारत ने इस वर्ष 1 जनवरी को BRICS की अध्यक्षता संभाली। यह भारत की BRICS की चौथी अध्यक्षता है। इससे पहले भारत ने 2012, 2016 और 2021 में BRICS की अध्यक्षता की थी।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!