18th BRICS Summit । PM। President: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

18th BRICS Summit । PM। President: प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

नई दिल्ली । PM नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18th BRICS Summit के अवसर पर अपने इथियोपियाई समकक्ष डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चा की।

दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा साझेदारी तथा क्षमता निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। यह बैठक दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक अदीस अबाबा यात्रा पर आधारित थी। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक के दौरान PM श्री मोदी ने 18th BRICS Summit में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की और कहा कि उसकी उपस्थिति ने ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज को मजबूत करने में मदद की।

PM ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर अपने मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। सम्मेलन का आयोजन भारत की अध्यक्षता में किया जा रहा है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा तथा लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस वर्ष फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के परिणामों का भी जायजा लिया।

श्री मोदी ने आसियान-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया के निरंतर समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अपने वियतनामी समकक्ष ले मिन्ह हंग के साथ बैठक में PM मोदी ने साझेदार देश के रूप में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वियतनाम की भागीदारी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक ने दोनों नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान किया, जिन्हें इस वर्ष मई में वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था।

दोनों नेताओं ने आपसी महत्व के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और वियतनाम के बीच साझा सभ्यतागत विरासत, आपसी विश्वास और समझ पर आधारित समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता है। वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

PM ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। PM नरेन्द्र मोदी दिन में बाद में चीन President शी जिनपिंग के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!