नई दिल्लीः आज World Press Freedom Day मनाया जा रहा है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता के पक्ष में पहल को प्रोत्साहित करने तथा विश्वभर में प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने के साथ ‘शांति के भविष्य को आकार देना’ थीम पर वैश्विक आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष, World Press Freedom Day के माध्यम से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पुनः सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, पत्रकारिता, प्रौद्योगिकी खासकर कृत्रिम मेधा (AI) और मानवाधिकार से जुड़े पक्षों को एक साथ लाकर सूचना तंत्र को मजबूत करने के व्यावहारिक समाधानों पर जोर दिया जा रहा है।
World Press Freedom Day की घोषणा UN General Assembly ने 1993 में की थी, जो UNESCO के 1991 में आयोजित 26वें महासम्मेलन में पारित सिफारिश पर आधारित थी।
यह अवसर प्रेस स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों का उत्सव मनाने, दुनिया भर में इसकी स्थिति का मूल्यांकन करने, सिविल सोसायटी खासकर, मीडिया की स्वतंत्रता पर होने वाले हमलों के खिलाफ उसे बचाने एवं उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने का भी एक अवसर है जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।
यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता तथा उसकी स्वायत्तता के महत्व को रेखांकित करता है। साथ ही, यह सरकारों को उनके प्रेस स्वतंत्रता के प्रति दायित्वों की याद भी दिलाता है। यह दिवस मीडिया कर्मियों के लिए प्रोफेशनल नैतिकता तथा स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर पुनर्विचार करने का अवसर भी प्रदान करता है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!