Uttarakhand । Indian Census 2027 । House listing Operation । भारत की जनगणना 2027 के तहत ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ घर-घर जाकर आंकड़े संकलन का कार्य जारी

Uttarakhand । Indian Census 2027 । House listing Operation । भारत की जनगणना 2027 के तहत ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ घर-घर जाकर आंकड़े संकलन का कार्य जारी

इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत राज्यभर में प्रगणक और पर्यवेक्षक पूर्ण निष्ठा, उद्देश्यपूर्ण भाव तथा उत्साह के साथ घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करने में जुटे

देहरादून: राज्य में कल से Indian Census 2027 के प्रथम चरण ‘House listing Operation’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूर्ण निष्ठा, उद्देश्यपूर्ण भाव तथा उत्साह के साथ घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करने में जुट गए हैं।

इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन तथा मकान का सूचीकरण करते हुए उनमें निवास कर रहे परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा राज्य के समग्र विकास के लिए योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधार प्रदान करेगा।

Indian Census 2027 के अंतर्गत House listing Operation से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन तथा सहायता के लिए उत्तराखण्ड राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन संख्या 1 8 5 5 संचालित की जा रही है। यह हेल्पलाइन आम नागरिकों की शंकाओं के समाधान एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। 

राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सहयोग प्रदान करें तथा सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

(Input from PBShabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!