उत्तराखंडः Uttarakhand के चमोली जिले में स्थित Badrinath Temple के कपाट आज प्रातः 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधानों के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इस अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके साथ ही उत्तराखंड के सभी चारों चारधाम अब श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं।
शुभ अवसर पर Badrinath Temple को भव्य रूप से सजाया गया। जैसे ही कपाट खुले, पूरा धाम “जय बदरी विशाल” के जयघोष से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और सेना के बैंड की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से महाभिषेक पूजा कर राष्ट्र और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि सुरक्षित एवं सुचारु चारधाम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि Kedarnath Temple के कपाट कल खोले गए थे, जबकि Gangotri Temple और Yamunotri Temple के कपाट 19 अप्रैल को ही खोले जा चुके थे।
चारधाम मंदिर हर वर्ष ग्रीष्म काल में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं और शीतकाल शुरू होने पर बंद कर दिया जाता हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!