US Space Agency । NASA । Bihar । UP: नासा की सैटेलाइट इमेज में यूपी-बिहार की चमक ने खींचा ध्यान

US Space Agency । NASA । Bihar । UP: नासा की सैटेलाइट इमेज में यूपी-बिहार की चमक ने खींचा ध्यान

 NASA की नई सैटेलाइट इमेजरी में 2014 से 2022 के बीच पृथ्वी पर रात की रोशनी का अध्ययन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार में रात की रोशनी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

नई दिल्ली: US Space Agency, NASA द्वारा जारी सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तर प्रदेश और बिहार को पृथ्वी के सबसे रोशन क्षेत्रों में शामिल बताया गया है।

NASA ने हाल ही में एक नया ग्लोबल मैप जारी किया है, जिसमें 2014 से 2022 के बीच पृथ्वी पर रात के समय रोशनी में आए बदलाव को दिखाया गया है। इस मैप के अनुसार उत्तर भारत, खासकर UP और Bihar में रात की रोशनी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

यह विश्लेषण पिछले नौ वर्षों में ली गई करीब 16 लाख सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर किया गया है। इन तस्वीरों का अध्ययन कनेक्टिकट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक टियान ली और झे झू के नेतृत्व में किया गया। इसमें NASA के दृश्यमान अवरक्त इमेजिंग रेडियोमीटर सुइट (VIIRS) डेटा का उपयोग हुआ और एक विशेष एल्गोरिदम के जरिए विश्लेषण किया गया।

मैप में बताया गया है कि सुनहरे रंग वाले क्षेत्र अधिक तेज रोशनी वाले हैं, जबकि बैंगनी रंग वाले क्षेत्र अपेक्षाकृत कम रोशनी को दर्शाते हैं। निष्कर्षों के अनुसार शहरीकरण के कारण उत्तर भारत में, विशेषकर UP और Bihar में, रात की रोशनी का स्तर बढ़ा है।

इस बीच NASA द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों को Bihar के जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब भारत पर ज़ूम किया जाता है, तो बिहार पहले से अधिक साफ और चमकदार दिखता है और यह बीते वर्षों में हुए विकास को दर्शाता है।

(Input from PBShabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!