UP । Union Environment Minister । Ramsar Site । Wetlands: शेखा झील को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किये जाने से उत्तर प्रदेश में यह संख्या बढ़कर हुई 12

UP । Union Environment Minister । Ramsar Site । Wetlands: शेखा झील को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किये जाने से उत्तर प्रदेश में यह संख्या बढ़कर हुई 12

नई दिल्लीः Union Environment Minister श्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि शेखा झील पक्षी विहार को Ramsar Site घोषित किया गया है, जिससे भारत में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त Wetlands (आर्द्रभूमियों) की कुल संख्या बढ़कर 99 हो गई है।

इस नई मान्यता के साथ UP में अब 12 रामसर स्थल हो गए हैं, जिससे राज्य की Wetlands संरक्षण में अग्रणी स्थिति और मजबूत हुई है।

सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में Union Environment Minister ने कहा कि इस मान्यता से स्थानीय आजीविका, जैव विविधता संरक्षण, जल सुरक्षा और जलवायु सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत को 100 रामसर स्थलों के महत्वपूर्ण लक्ष्य के और करीब ले जाती है।

अभयारण्य के पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि शेखा झील सेंट्रल एशियन फ्लाईवे के तहत प्रवासी पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां सर्दियों के मौसम में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और कई प्रकार की बतखें आती हैं।

श्री यादव ने भारत के पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन प्रयासों का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि आर्द्रभूमि संरक्षण एवं प्राकृतिक आवासों की रक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को वैश्विक पहचान मिली है।

उन्होंने नागरिकों तथा प्रकृति प्रेमियों से अभयारण्य का भ्रमण करने तथा इसकी समृद्ध जैव विविधता का अनुभव करने का भी आग्रह किया।

(Input from DD India)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!