United Nations Security Council । India-EU Economic Relations । PM । MoU । FTA । AI:  प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री फिको का आभार व्यक्त किया

United Nations Security Council । India-EU Economic Relations । PM । MoU । FTA । AI:  प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वार्ता के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री फिको का आभार व्यक्त किया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India-EU मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर वार्ता को आगे बढ़ाने में स्लोवाकिया के समर्थन के लिए स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों पक्ष इसके शीघ्र कार्यान्वयन की दिशा में काम करेंगे, जिससे दोनों देशों के उद्योगों, स्टार्टअप्स और व्यापारियों को लाभ होगा।

आज ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि FTA का सफल निष्कर्ष India-EU Economic Relations में एक मील का पत्थर साबित होगा और भारत तथा स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग के लिए नए अवसर खोलेगा।

साझेदारी में प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए PM मोदी ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग का एक प्रमुख स्तंभ होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी पर हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और नवाचार-आधारित सहयोग में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

PM मोदी ने भारत और स्लोवाकिया के बीच गहरे सांस्कृतिक तथा जन-से-जन संबंधों को भी रेखांकित किया एवं उन्हें द्विपक्षीय संबंधों की मजबूत नींव बताया। उन्होंने भारत के प्राचीन उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक निकटता का एक उदाहरण बताया।

उन्होंने आगे कहा कि स्लोवाकिया में भारतीय प्रवासी समुदाय वहां की अर्थव्यवस्था और समाज में सार्थक योगदान दे रहा है, जिससे आपसी सद्भावना और समझ को मजबूती मिल रही है।

वैश्विक मुद्दों पर PM ने कहा कि भारत और स्लोवाकिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर निकट समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और दोनों का मानना है कि सभी विवादों और तनावों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

रक्षा सहयोग पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच बढ़ते आपसी विश्वास और रणनीतिक सामंजस्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में हस्ताक्षरित आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और औद्योगिक सहयोग को नई गति प्रदान करेगा।

PM मोदी ने यह भी कहा कि स्लोवाकिया के एक विश्वविद्यालय में कृत्रिम मेधा (AI) पर भारत पीठ (इंडिया चेयर) स्थापित की जाएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एआई का भविष्य केवल नवाचार ही नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और मानवीय गरिमा पर भी आधारित होना चाहिए।

इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए PM मोदी ने कहा कि यह किसी भी भारतीय PM की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है। इस अवसर पर दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, जो साझा मूल्यों, प्राथमिकताओं और भविष्य के लिए एक समान दृष्टिकोण को दर्शाता है।

PM मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य देते हुए स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा कि भारत को United Nations Security Council का स्थायी सदस्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्लोवाक गणराज्य और भारत ऐसे देश हैं जो अनेक साझा विषयों से जुड़े हुए हैं। स्लोवाक प्रधानमंत्री ने कहा कि EU और भारत के बीच हुए FTA का स्वागत करता है और इसे अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी FTA में से एक बताया। उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग का भी इच्छुक है। श्री फिको ने PM नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले PM बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री फिको ने यह भी कहा कि डिजिटलीकरण और कृत्रिम मेधा (AI) के क्षेत्र में भारत पश्चिमी देशों की तुलना में अधिक तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!