UGC । Outreach Programme । Nari Shakti Vandan: यूजीसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर देशभर में आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किय़ा

UGC । Outreach Programme । Nari Shakti Vandan: यूजीसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर देशभर में आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किय़ा

नई दिल्लीः निवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने Nari Shakti Vandan अधिनियम के लिए देश भर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में कई तरह के Outreach Programme का आयोजन किया।

UGC ने कहा कि इन पहलों से लैंगिक समानता, संवैधानिक मूल्यों तथा निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व के महत्व पर सार्थक संवाद को बढ़ावा मिल रहा है।

आयोग ने यह भी कहा कि यह पहल समावेशी एवं सहभागी शासन की परिकल्पना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध हुई है।

ये कार्यक्रम देशभर के लगभग 777 संस्थानों में आयोजित किया गया, जिनमें 26 केन्द्रीय विश्वविद्यालय, 32 राज्य विश्वविद्यालय और 719 महाविद्यालय शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में पूरे देश से 1 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की।

 (Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!