Tripura Election: सीएम माणिक साहा  ने कहा ट्रिपुरा में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ के लिए तैयार जनता 

Tripura Election: सीएम माणिक साहा  ने कहा ट्रिपुरा में ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ के लिए तैयार जनता 

अगरतलाः  Tripura के सीएम मणिक साहा ने शनिवार को लोगों से अपील की कि वे “गुमराह करने वाले संदेशों” से बचें और समय रहते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ें। उन्होंने दावा किया कि Tripura ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) में जनता ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनाने के लिए तैयार है।

30 सदस्यीय टीटीएएडीसी, जिसमें 28 निर्वाचित और दो राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य होते हैं, के लिए 12 अप्रैल को चुनाव होना है।

धलाई जिले के गंगानगर-गंडाच्छड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए साहा ने कहा, “हम सभी को मिलकर एक नया त्रिपुरा बनाना है।”

उन्होंने कहा कि PM Shri Narendra Modi के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मैं जहां भी जाता हूं, लोग भाजपा के झंडे तले जुड़ रहे हैं। आज की रैली में भी 251 परिवारों के 710 मतदाताओं ने पार्टी जॉइन की है। मैं उनका स्वागत करता हूं। आपने सही समय पर सही निर्णय लिया है।” 

मुख्यमंत्री ने टीएमपी और अन्य दलों से जुड़े लोगों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे भटकें नहीं।

उन्होंने कहा, “जो लोग टीएमपी या अन्य पार्टियों में हैं, खासकर युवा, वे गुमराह न हों। हमारी डबल इंजन सरकार 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। गलत संदेश देने वालों से दूर रहें और समय रहते भाजपा में शामिल हों।” 

साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘न्यू इंडिया’ की बात करते हैं और उसी दिशा में राज्य ‘NewTripura’ बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “विकास हर वर्ग—जाति, जनजाति, मणिपुरी अल्पसंख्यकों—तक पहुंचे और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो, तभी नया त्रिपुरा और विकसित भारत बन सकता है।” 

(Input from IANS)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!