The Union Ministry of Health and Family Welfare । JANANI । MCH Card: केन्द्र सरकार के डिजिटल मैटरनल हेल्थ केयर अभियान को आगे बढ़ाने के साथ जननी ने 1.34 करोड़ रजिस्ट्रेशन दर्ज

The Union Ministry of Health and Family Welfare । JANANI । MCH Card: केन्द्र सरकार के डिजिटल मैटरनल हेल्थ केयर अभियान को आगे बढ़ाने के साथ जननी ने 1.34 करोड़ रजिस्ट्रेशन दर्ज

नई दिल्लीः The Union Ministry of Health and Family Welfare ने गुरुवार को JANANI (जर्नी ऑफ एंटीनैटल, नैटल एंड नियोनेटल इंटीग्रेटेड केयर) नामक एक डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा मंच लॉन्च किया है। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य गर्भावस्था ट्रैकिंग, नवजात शिशु देखभाल और संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत डिजिटल प्रणाली के अंतर्गत लाना है।

JANANI मंच का शुभारंभ “नेशनल समिट ऑन इनोवेशन एंड इन्क्लूसिविटी: बेस्ट प्रैक्टिसेज शेपिंग इंडिया’स हेल्थ फ्यूचर” कार्यक्रम में किया गया। मंत्रालय के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म मौजूदा रीप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (RCH) पोर्टल का उन्नत संस्करण है।

यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी श्रृंखला के लिए निर्बाध डिजिटल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे बेहतर समन्वय, डेटा-आधारित निर्णय के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।

The Union Ministry of Health and Family Welfare ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म महिलाओं के प्रजनन काल के दौरान उनके दीर्घकालिक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है। इसके अंतर्गत प्रसवपूर्व देखभाल, प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु देखभाल और परिवार नियोजन जैसी सेवाओं की निगरानी की जाएगी।

सरकार के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर अब तक 1.34 करोड़ लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। इसके अलावा 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 30 लाख से अधिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) कार्ड जारी किए जा चुके हैं और 1 लाख से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका है।

JANANI की एक प्रमुख विशेषता QR कोड आधारित डिजिटल MCH कार्ड है, जिससे स्वास्थ्य रिकॉर्ड को कहीं भी आसानी से देखा और उपयोग किया जा सकेगा। प्लेटफॉर्म में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं के लिए स्वचालित अलर्ट, ड्यू-लिस्ट जनरेशन और रियल-टाइम डैशबोर्ड जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं, जो निगरानी और लक्षित हस्तक्षेप को बेहतर बनाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि JANANI में इंटरऑपरेबिलिटी फीचर्स भी हैं, जिनकी मदद से इसे U-WIN तथा पोषण अभियान जैसे प्लेटफॉर्म से जोड़े जाने की उम्मीद है, जिससे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा सहज रूप से साझा किया जा सके।

यह प्लेटफॉर्म ABHA, आधार-लिंक्ड OTP, बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा देता है। अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रवासी आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने और रिकॉर्ड की पुनरावृत्ति कम करने में मदद मिलेगी।

JANANI वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वयं पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान करता है। इसके साथ ही यह गर्भावस्था जांच और टीकाकरण की याद दिलाने वाले अलर्ट, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी और पोषण संबंधी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराता है।

मंत्रालय ने JANANI को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य प्रशासन में एक संरचनात्मक सुधार बताया है, जिसका उद्देश्य डिजिटल एकीकरण और रियल-टाइम निगरानी के माध्यम से सेवा वितरण, जवाबदेही और दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाना है।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!