तमिलनाडुः Tamil Nadu में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) के सामने सरकार गठन की चुनौती अब भी बनी हुई है। समर्थन जुटाने हेतु पुरजोर राजनीतिक गतिविधियों के बीच वामपंथी दल से बहुमत के लिए समर्थन प्राप्त करने के मुद्दे पर लगातार बैठकों की जा रही है।
इस बीच, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बी. एल. संतोष ने कहा है कि Indian National Congress को तमिलनाडु में अपने फैसले पर शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु पर कौन शासन करेगा, इसका फैसला समय तय करेगा।
आकाशवाणी संवाददाता के अनुसार, राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK के लिए नई सरकार गठन का लक्ष्य अभी तक अंतिम रूप नहीं ले पाया है।
मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर TVK की ओर से राजनीतिक और कानूनी स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और विदुथलाई चिरुथैगल काची के साथ कई दौर की बातचीत आज पूरी होने की संभावना है।
वहीं, श्री एम. के. स्टालिन भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जारी गतिरोध का समाधान जल्द से जल्द निकलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!