Tamil Nadu । Governor । TVK । VCK । IUML । CPI । टीवीके चीफ विजय ने कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल, लेफ्ट पार्टियों के सपोर्ट से तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा किया पेश

Tamil Nadu । Governor । TVK । VCK । IUML । CPI । टीवीके चीफ विजय ने कांग्रेस, वीसीके, आईयूएमएल, लेफ्ट पार्टियों के सपोर्ट से तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा किया पेश

तमिसनाडु/नई दिल्लीः सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को Governor श्री राजेंद्र आर्लेकर से चेन्नई स्थित लोकभवन में मुलाकात कर 120 विधायकों के समर्थन के साथ तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगे।

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) हालिया विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। TVK ने कांग्रेस, वाम दलों, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन हासिल कर 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 के बहुमत का आंकड़ा प्राप्त करने के बाद लोक भवन में Governor के समक्ष सरकार बनाने का अपना पक्ष रखा है।

चेन्नई में मीडिया से वार्ता के दौरान TVK नेता आधव अर्जुना ने कहा कि VCK तथा IUML ने सरकार गठन के लिए बिना शर्त समर्थन दिया है।

दो विधानसभा सीटों से चुनाव जीतने वाले विजय को एक सीट संवैधानिक रूप से छोड़नी पड़ेगी, जिससे TVK की संख्या घटकर 107 रह जाएगी। कांग्रेस के पांच विधायकों तथा CPI, CPI (M), VCK तथा IUML के दो-दो विधायकों सहित सहयोगी दलों की कुल संख्या 13 के आंकड़े को छूता है।

तमिलनाडु में VCK तथा IUML के बिना शर्त समर्थन के बाद टीवीके के लिए सरकार बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। हालिया विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतने के बाद अब पार्टी ने 118 का बहुमत हासिल कर लिया है।

टी.टी.वी. दिनाकरन, जो अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम के प्रमुख हैं, ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के विधायक के समर्थन पत्र को फर्जी तरीके से TVK  को दिया गया है और इस मामले में राज्यपाल से कार्रवाई की मांग भी की है।

VCK द्वारा आज शाम टीवीके के साथ औपचारिक बैठक के बाद अपने अंतिम निर्णय की घोषणा किए जाने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के विधायक पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट से चेन्नई पहुंचे हैं, जहां वे पार्टी महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी से मुलाकात करेंगे।

CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव, एम.ए.बेबी ने कहा कि राज्यपाल का कर्तव्य था कि वे सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल दिल्ली के निर्देश पर जानबूझकर प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोककर एआईएडीएमके को सरकार बनाने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

234 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 59 सीटें मिलीं, जबकि उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एआईएडीएमके (AIADMK) ने 47 सीटें ही हासिल कर पाई है। TVK प्रमुख विजय ने पेरम्बूर और तिरुचि ईस्ट दोनों सीटों पर जीत हासिल विजय का परचम लहराया है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!