Tamil Nadu । CM । Shri C Joseph Vijay: एक्टर से नेता बने श्री सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

Tamil Nadu । CM । Shri C Joseph Vijay: एक्टर से नेता बने श्री सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

तमिलनाडु/नई दिल्लीः अभिनेता से राजनेता बने और TVK प्रमुख Shri C. Joseph Vijay ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया और लगभग छह दशकों से चली आ रही द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) तथा अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच सत्ता परिवर्तन की परंपरा समाप्त हो गई।

गवर्नर श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ नौ मंत्रियों ने भी नए मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण ली।

इस समारोह में श्री राहुल गांधी सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक नेता, फिल्म जगत की हस्तियां, पार्टी कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुआ। कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए प्रशासन ने समारोह स्थल तथा उसके आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध का इंतजाम किया था।

चेन्नई सिटी पुलिस ने स्टेडियम के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया, वाहनों की सघन जांच की और प्रवेश के लिए कड़े नियंत्रण उपाय लागू किए। समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

श्री विजय ने ऐसे समय मुख्यमंत्री पद संभाला जब TVK के नेतृत्व वाले गठबंधन को 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 120 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ, जो सरकार गठन के लिए आवश्यक 118 के बहुमत से अधिक है।

हालांकि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक बातचीत और जोड़ तोड़ का दौर जारी था।

यह अनिश्चितता शनिवार शाम समाप्त हुई, जब विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की।

इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) ने भी TVK को समर्थन दिया था, जिससे अभिनेता से नेता बने श्री विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सके।

सहयोगी दलों का समर्थन मिलने के बाद विजय ने शनिवार रात चेन्नई स्थित लोक भवन में राज्यपाल अरलेकर से मुलाकात की और कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके तथा आईयूएमएल सहित सभी पांच सहयोगी दलों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का आमंत्रण दिया। साथ ही उन्हें 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश भी दिया गया है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!