Smart Warehousing System । Digital India । India AI Mission । PM Gati Shakti । Atmanirbhar Bharat केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी नई दिल्ली में अनाज स्टोरेज के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का  करेंगे  उद्घाटन 

Smart Warehousing System । Digital India । India AI Mission । PM Gati Shakti । Atmanirbhar Bharat केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी नई दिल्ली में अनाज स्टोरेज के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का  करेंगे  उद्घाटन 

नई दिल्ली । केन्द्रीय उपभोक्ता मामलेखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी कल नई दिल्ली में खाद्यान्न भंडारण के लिए Smart Warehousing System का उद्घाटन करेंगे। Smart Warehousing System  को गोदाम प्रबंधन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने और खाद्यान्न भंडारण संचालन में दक्षता बढ़ाने के लिए एक एकीकृत प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उपभोक्ता मामलेखाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि यह पहल आधुनिकप्रौद्योगिकी-सक्षम और कुशल सार्वजनिक भंडारण अवसंरचना के माध्यम से भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर सरकार के निरंतर जोर को दर्शाती है।

मंत्रालय ने कहा कि इस वेयरहाउसिंग सिस्टम में गोदाम संचालन में सुधार और प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्वचालन (Automation) और एनालिटिक्स जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों को शामिल किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य एक ऐसे आधुनिक वेयरहाउसिंग पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में योगदान देना हैजो कुशल खाद्यान्न प्रबंधन को समर्थन देने और दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा परिणामों को सुदृढ़ करने में सक्षम हो। मंत्रालय ने आगे कहा कि यह पहल Digital India, India AI Mission, PM Gati Shakti तथा Atmanirbhar Bharat के तहत सरकार की परिकल्पना के अनुरूप है।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!