Russia । Ukraine । Ceasefire: रूस ने 8 और 9 मई को यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम की कि घोषणा

Russia  ।  Ukraine  । Ceasefire:  रूस ने 8 और 9 मई को यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम की कि घोषणा

नई दिल्लीः Russia के रक्षा मंत्रालय ने 8 और 9 मई को Ukraine में एकतरफा Ceasefire की घोषणा की है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 81वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है। मॉस्को ने चेतावनी दी है कि यदि कीव ‘विजय दिवस’ समारोहों को बाधित करने का प्रयास करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

इस Ceasefire घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुएUkraine के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन कल मध्य रात्रि से युद्ध विराम का पालन करेगा साथ ही रूस की कार्रवाइयों के अनुरूप प्रतिक्रिया देगा। हालांकि, इस युद्धविराम की कोई समाप्ति तिथि निर्धारित नहीं की गई है।

ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं जब रूस अपने सबसे महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष पर्व ‘विजय दिवस’ की तैयारी कर रहा है, जिसे मॉस्को के रेड स्क्वायर में पारंपरिक सैन्य परेड के साथ मनाया जाता है।

वर्षों से क्रेमलिन इस परेड का उपयोग अपनी सैन्य शक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित करने हेतु करता रहा है। हालांकि, इस वर्ष लगभग दो दशकों में पहली बार यह परेड टैंकों, मिसाइलों और अन्य भारी सैन्य उपकरणों के बिना आयोजित की जाएगी। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए देशभर में होने वाली कई छोटी परेडों को भी सीमित या रद्द कर दिया गया है।

पिछले वर्ष 80वीं वर्षगांठ की परेड में चीन के शी जिनपिंग, ब्राजील के लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको सहित कई वैश्विक नेताओं ने भाग लिया था, उनके इस वर्ष भी शामिल होने की संभावना है।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!