Renewable Energy । Solar Energy: 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता निर्माण में रिकॉर्ड वृद्धि का प्रदर्शन किया है

Renewable Energy । Solar Energy: 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता निर्माण में रिकॉर्ड वृद्धि का प्रदर्शन किया है

देश ने 2025-26 में Solar Energy उत्पादन में बड़ी छलांग लगाई। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र का अहम योगदान रहा, जबकि मार्च 2026 में भी मासिक स्थापना का नया रिकॉर्ड बना

नई दिल्ली: भारत ने Solar Energy क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट क्षमता जोड़ी है। यह अब तक की सबसे अधिक वार्षिक Solar Energy क्षमता वृद्धि है।

इस उपलब्धि में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र का विशेष योगदान रहा है, जहां बड़े पैमाने पर सौर परियोजनाएं स्थापित की गईं।

नवीन और Renewable Energy मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह उपलब्धि देश की ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में देश ने 6.65 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो एक महीने में अब तक की सबसे अधिक सौर ऊर्जा स्थापित है।

इधर, Solar Energy कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नवीन और Renewable Energy मंत्रालय को एक सौ पंद्रह करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

(Input from Agency)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!