जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि फिजियोथेरेपिस्ट भारत की प्राचीन चिकित्सा विज्ञान और पद्धति की मूल जड़ों को पहचानने का प्रयास करें। साथ ही चिकित्सा को केवल उपचार नहीं, बल्कि सेवा एवं साधना का माध्यम बनाएं।
श्री देवनानी सोमवार को बिरला सभागार में राजस्थान फ़िजियो समिट-2026 में बतौर मुख्य अतिथि उद्धाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी चिकित्सा केवल शरीर के उपचार तक सीमित नहीं रह जाती, बल्कि वह मनुष्य के सम्पूर्ण अस्तित्व को समझने की दिशा में आगे बढ़ती है।
फिजियोथेरेपी का वास्तविक स्वरूप केवल व्यायाम या पुनर्वास नहीं है, बल्कि यह शरीर की भाषा को समझने का विज्ञान है। जब शरीर दर्द के माध्यम से संकेत देता है, तो फिजियोथेरेपी उस संकेत को सुनती भी है और समझती भी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज दुनिया में फिजियोथेरेपी न्यूरो रिहैबिलिटेशन, माइंड-बॉडी कनेक्शन और फंक्शनल रिकवरी के नाम से जान रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने फिजियो विद्यार्थियों से कहा कि आप केवल एक पेशा नहीं चुन रहे, बल्कि एक दृष्टिकोण का निर्माण कर रहे हैं। जब आप किसी रोगी का उपचार करें, तो उसे केवल एक “केस” के रूप में न देखें, बल्कि एक जीवित चेतना के रूप में देखें।
फ़िजियोथेरेफी में पीजी संकाय खोलने की मांग का उत्तर देते हुए विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कहा कि इसके लिए सतत और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है । साथ ही फ़िजियोथेरेफी संस्थानों के लिए सही व्यक्तियों और संस्थानों का पंजीयन भी उतना ही आवश्यक है।
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि “फ़िजियोथेरेफी से फ़िजियोपैथी” विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय सेमिनार में देश के 30 विश्वविद्यालयों के 2000 से अधिक संभागी भाग ले रहे हैं। विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित भी किया।
उद्घाटन सत्र समारोह में विशिष्ट अतिथि और राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलगुरू, प्रमोद येओले, एम्स जोधपुर के अध्यक्ष और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, डॉ एस.एस. अग्रवाल, सनराइज ग्रुप के चेयरमैन, हरीश राजानी, जय दुर्गा ग्रुप के निदेशक, डॉ अनिल गुप्ता, आरआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के श्री राम बाबू शर्मा, विनायक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन, श्री राजेन्द्र चौधरी तथा डीन एवं समिट के अध्यक्ष, डॉ. ध्रुव तनेजा के साथ ही अन्य कई विशिष्ट जन भी उपस्थित थे।
(Input from Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!