President । Puducherry । Lieutenant Governor । CM: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्री एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री किया नियुक्त

President । Puducherry । Lieutenant Governor । CM: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्री एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री किया नियुक्त

पुडुचेरी/नई दिल्लीः   ष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने श्री एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद Lieutenant Governor श्री के. कैलाशनाथन ने श्री रंगासामी को केन्द्र शासित प्रदेश में नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही 13 मई को श्री एन. रंगासामी के पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद श्री रंगासामी रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं।

76 वर्षीय श्री एन. रंगासामी इससे पहले 2001 से 2006 और फिर 2006 से 2008 तक कांग्रेस नेता के रूप में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) की स्थापना के बाद उन्होंने 2011 से 2016 तक मुख्यमंत्री पद संभाला और बाद में 2021 से 2026 तक एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में श्री रंगासामी थट्टांचावडी तथा मंगालम दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने Lieutenant Governor से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने सरकार गठन की अनुमति मांगते हुए निर्वाचित विधायकों के समर्थन पत्र भी सौंपे। 30 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए को 18 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जो बहुमत के आंकड़े से दो अधिक है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!