नई दिल्लीः PM नरेन्द्र मोदी और फ्रांस गणराज्य के President इमैनुएल मैक्रों 14 जून, 2026 को फ्रांस के नीस स्थित पैले देज़ एक्सपोज़िशन्स में संयुक्त रूप से भारत इनोवेट्स 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं।
Central Education Ministry के तहत भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत इनोवेट्स 2026 में 120 भारतीय नवोन्मेषकों, लगभग 15 उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) तथा 500 से अधिक निवेशकों को एक मंच पर लाया जाएगा। इनमें प्रमुख कॉर्पोरेट कंपनियाँ, वेंचर कैपिटलन्फर्में, वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे। यह आयोजन 13 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें उन्नत कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और विनिर्माण शामिल हैं, तथा भारत के बढ़ते नवाचार और डीप-टेक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करेगा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद के भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपेक्षा है।
Bharat Innovates 2026 का पहला संस्करण भारत के डीप-टेक नवोन्मेषकों और स्टार्ट-अप्स को वैश्विक निवेशकों तथा उद्योग जगत के नेताओं के समक्ष प्रस्तुत करेगा। यह आयोजन भारत और वैश्विक हितधारकों के बीच नवाचार-आधारित साझेदारियों को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करने की अपेक्षा रखता है। साथ ही, डीप टेक्नोलॉजी, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्ट-अप विस्तार तथा सीमा-पार निवेश सुविधा से संबंधित सहयोगात्मक परिणाम भी इससे सामने आने की संभावना है।
यह आयोजन भारतीय और फ्रांसीसी नवाचार पारिस्थितिकी तंत्रों के बीच संस्थागत साझेदारी के अवसरों को रेखांकित करेगा, जिसमें सह-विकास, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के तीव्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Bharat Innovates 2026 का उद्देश्य नवोन्मेषकों और संस्थानों को निवेशकों, कॉर्पोरेट संगठनों, विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों तथा सरकारी हितधारकों से जोड़ना है, ताकि निवेश, प्रौद्योगिकी सत्यापन, सह-विकास के अवसर, पायलट परियोजनाएँ, विनिर्माण साझेदारियाँ, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, बाजार में प्रवेश तथा अंतरराष्ट्रीय विस्तार को बढ़ावा दिया जा सके।
भारत इनोवेट्स 2026 से भारत की वैश्विक नवाचार नेटवर्कों के साथ सहभागिता और अधिक गहरी होने तथा प्रौद्योगिकी-आधारित विकास और उद्यमिता के केंद्र के रूप में उसकी स्थिति को और मजबूत करने की अपेक्षा है। यह आयोजन भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका संयुक्त उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फरवरी 2026 में मुंबई में किया था।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!