कोलकाताः सुवेंदु अधिकारी आज West Bengal के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
समारोह में PM श्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, श्री नितिन नवीन, केन्द्रीय मंत्री तथा एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है।
बता दें कि इससे पहले कल सुवेंदु अधिकारी को राज्य भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।
कोलकाता में आयोजित विधायक दल की बैठक कोलकाता में गृह मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री शाह ने कहा कि सभी प्रस्ताव सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में प्राप्त हुए।
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने West Bengal के राज्यापाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात कर राज्य में पहली भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षों के शासन को सत्ता से बाहर कर दिया।
Chief Minister पद के लिए नामित सुवेंदु अधिकारी के गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर और उनकी विधानसभा सीट नंदीग्राम में विधायक दल का नेता चुने जाने की खबर पहुंचते ही जश्न शुरू हो गया।
नंदीग्राम में तेज संगीत के साथ विजय जुलूस निकाले गया। गुलाल उड़ाया गया और ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा तथा अन्य वाहनों पर लगे सुवेंदु अधिकारी, PM श्री मोदी तथा गृह मंत्री श्री शाह के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!