PM । NDA । Swearing-in ceremony । Ministers: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के नए मंत्रियों को बधाई दी, सामूहिक विकास का किया आह्वान

PM । NDA । Swearing-in ceremony । Ministers: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के नए मंत्रियों को बधाई दी, सामूहिक विकास का किया आह्वान

बिहार/नई दिल्लीः  PM श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार सरकार में नवशपथ ग्रहण करने वाले Ministers को बधाई दी और विश्वास जताया कि राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

सोशल मीडिया मंच एक्स (X ) पर एक पोस्ट में PM ने बिहार में एनडीए सरकार के सभी शपथ लेने वाले Ministers को शुभकामनाएं दीं साथ ही मजबूत बिहार तथा विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

PM ने कहा, “बिहार में एनडीए सरकार में मंत्री पद की Swearing-in ceremony में भाग लेने वाले सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। केन्द्र को विश्वास है कि राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। आज से केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर मजबूत बिहार के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करने संकल्प लें।”

PM ने पटना यात्रा के दौरान जनता से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों द्वारा मिले स्नेह और आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं साथ ही PM ने लोगों के उत्साह एवं समर्थन के लिए बिहार वासियों को धन्यवाद भी दिया।

PM श्री मोदी ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व उत्साह, विकास एवं जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता हेतु मजबूत जनसमर्थन का परिचायक है।

उन्होंने एक्स (X )  पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “पटना यात्रा के दौरान बिहार के अपने परिवारजनों से मिले स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद। आपका अभूतपूर्व उत्साह स्पष्ट रूप से विकास एवं जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए मजबूत जनसमर्थन को दर्शाता है।”

(Input from DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!