PM । Karnataka । Governor । CM: डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

PM । Karnataka । Governor । CM: डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

कर्नाटकः Karnataka में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने आज राज्य के 25वें CM के रूप में शपथ ग्रहण की। Governor थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉ. जी. परमेश्वर, जिन्होंने सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में गृह विभाग का कार्यभार संभाला था, उसने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा 12 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

PM नरेंद्र मोदी ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। PM ने कहा कि केन्द्र सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी।

इस समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तथा तेलंगाना, केरल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल थे।

इस बीच, पूर्व उपाध्यक्ष रुद्रप्पा मनप्पा लामाणी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन तक विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में कार्य करने के लिए नामित किया गया है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!