नई दिल्ली । Home Minister अमित शाह ने कहा है कि PM श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश में शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार और स्टार्टअप की नई संस्कृति को बढ़ावा दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि PM की नीतियों से भारत आज विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उच्च शिक्षा नेटवर्क बन गया है।
श्री शाह ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कृत्रिम मेधा (AI) प्रतिभा केन्द्र भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप वाला देश है, जहां दो लाख से अधिक स्टार्टअप हैं।
Home Minister ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश ने कौशल विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है और छह करोड़ से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण और 300 से अधिक अंतरिक्ष स्टार्टअप इस बात का प्रमाण हैं कि अब युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बन रहा है।
श्री शाह ने कहा कि देश में आईआईटी और एम्स सहित बारह सौ से अधिक विश्वविद्यालय, एक हजार से अधिक खेलो इंडिया केन्द्र और 34 राज्य उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया गया है, जिनकी वजह से खेल के क्षेत्र में भी युवा नए कीर्तिमान बना रहे हैं।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!