नई दिल्लीः Delhi Police दिल्ली पुलिस ने अपने कार्यालयों तथा इकाइयों में सरकारी वाहनों के उपयोग को तर्कसंगत बनाने तथा ईंधन की खपत कम करने के उपायों के संबंध में एक Memorandum जारी किया है।
यह Memorandum पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और PM श्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता उपाय अपनाने तथा ईंधन की खपत कम करने की अपील को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।
Memorandum के अनुसार, Delhi Police की सभी इकाइयों एवं कार्यालयों को अनावश्यक वाहन आवाजाही पर रोक लगाने, उपलब्ध वाहनों की तैनाती का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने तथा ईंधन के किफायती इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिया गया हैं।
Memorandum में यह भी कहा गया है कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारी इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि विभाग ईंधन संरक्षण और अनावश्यक खर्च में कमी लाने के राष्ट्रीय प्रयासों में सार्थक योगदान दे सके।
(Input from New on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!