PM । Central Minister । CM । International Solar Alliance । UNFCCC: श्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का किया उद्घाटन

PM । Central Minister । CM । International Solar Alliance । UNFCCC: श्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्क का किया उद्घाटन

नई दिल्लीः केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज CM रेखा गुप्ता के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में अठारह नमो ऑक्सीजन पार्कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर Central Minister ने राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के साथ-साथ कई पर्यावरणीय पहलों का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरणीय कार्रवाई के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिनमें सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि के मामले में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होना, International Solar Alliance की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय बिग केट गठबंधन का शुभारंभ तथा जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अंशदान के कई लक्ष्यों को निर्धारित समय से पहले प्राप्त करना शामिल है। PM के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए Central Minister ने कहा कि इस अभियान ने वृक्षारोपण को कृतज्ञता, जिम्मेदारी और पर्यावरणीय चेतना पर आधारित जन आंदोलन में परिवर्तित कर दिया है। उन्होंने नागरिकों से केवल वृक्ष लगाने ही नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित और पोषित करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर दिल्ली की CM श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हरित क्षेत्र का विस्तार सबसे महत्वपूर्ण उपायों में से एक है। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली सरकार ने चालू वर्ष के दौरान पूरे शहर में 15 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता केवल वृक्षारोपण अभियानों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लगाए गए पेड़ों के संरक्षण और देखभाल के लिए भी आवश्यक है।

इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा ‘धूल-मुक्त दिल्ली’ अभियान के तहत स्थानीय घास और झाड़ियों की प्रजातियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा तैयार तीन पर्यावरणीय प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया, जिनमें दिल्ली कार्य, असोला भट्टी अभयारण्य प्रबंधन योजना तथा दिल्ली बर्ड एटलस शामिल था।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!