PM । Bihar । CM । BJP । JDU । Cabinet Vistar: बिहार के CM श्री सम्राट चौधरी द्वारा अपने कैबिनेट का विस्तार, PM श्री नरेन्द्र मोदी तथा HM श्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

PM । Bihar । CM । BJP । JDU । Cabinet Vistar:  बिहार के CM श्री सम्राट चौधरी द्वारा अपने कैबिनेट का विस्तार, PM श्री नरेन्द्र मोदी तथा HM श्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बिहार/ नई दिल्लीः  श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली Cabinet Vistar कल किया जाएगा। संजय सरावगी ने जानकारी दी कि श्री नरेन्द्र मोदी, श्री अमित शाह, श्री जे.पी. नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता और मंत्रिमंडल के सदस्य गांधी मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

इस अवसर पर एनडीए के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। मीडिया के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार पूर्ववर्ती सरकार में अपनाए गए फार्मूले के आधार पर किया जा रहा है। लगभग 15 भाजपा और 14 जनता दल (यू) विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। इसके अतिरिक्त लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)से दो मंत्रियों तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री को शामिल किए जाने की संभावना है।

मंत्रिमंडल में अधिकांश पद भाजपा और जनता दल (यू) के परिचित चेहरों को दिए जाने की संभावना है। हालांकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। जनता दल (यू) की ओर से निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है।

संभावित नामों में संजय सिंह और संजय पासवान, संतोष कुमार सुमन तथा स्नेह लता को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!