पटना हवाई अड्डा निदेशक कार्यालय में आयोजित सलाहकार समिति की इस बैठक की अध्यक्षता पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने की।
पटना: Patna Airport के विस्तार को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पटना हवाई अड्डा निदेशक कार्यालय में आयोजित सलाहकार समिति की इस बैठक की अध्यक्षता पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने की।
बैठक में दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पटना के जिलाधिकारी, एयरपोर्ट निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Patna Airport के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के बाद यह पहली सलाहकार समिति की बैठक थी, जिसमें रनवे विस्तार, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत तथा यात्री सुविधाओं के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में Patna Airport से लगभग 40 लाख यात्रियों का आवागमन हो रहा है, ऐसे में रनवे का विस्तार अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बिहार सरकार और भारत सरकार दोनों मिलकर कार्य कर रही हैं।
बैठक में रनवे विस्तार के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया। सांसद ने बताया कि सलाहकार समिति इस भूमि के उपयोग को लेकर उचित निर्णय लेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत हुई है और राज्य सरकार ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
सांसद ने कहा कि पटना एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस कार्य में जिला प्रशासन, विमानन कंपनियों और एयरपोर्ट प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।
(Input From Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!