Oslo । Norway Chess Champion । Grandmaster: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

Oslo । Norway Chess Champion । Grandmaster: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्लीः शतरंज में, Grandmaster आर. प्रज्ञानंद ने ओस्लो में Norway Chess Champion  जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराया। यह खिताब जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं।

तीसरे स्थान से दिन की शुरुआत करने के बाद प्रज्ञानंद ने महत्वपूर्ण क्लासिकल जीत से तीन अंक प्राप्‍त किया और 18 अंकों के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। 

Norway Chess Champion में केवल दूसरी बार भाग लेते हुए प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें टूर्नामेंट के दौरान विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन के साथ खेलते हुए दो क्लासिकल जीत भी शामिल हैं। अमेरिकन Grandmaster वेस्ली सो आर्मागेडन टाई-ब्रेक में अलीरेज़ा फ़िरोज़जा को हराकर 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अलीरेज़ा फ़िरोज़जा 15.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। डी. गुकेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जबकि कार्लसन अंतिम दौर में प्रज्ञानानंद से हारने के बाद 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!