नई दिल्लीः NEET UG 2026 एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि परीक्षा केंद्र का कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, उम्मीदवार का नाम, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा का समय, और अन्य आवश्यक निर्देशों का ब्योरा शामिल होता है।
NEET UG Admit Card सोमवार को होगी जारी:
National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड (Hall Ticket), 27 अप्रैल, 2026, सोमवार को जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।इस वर्ष NEET UG परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में Physics, Chemistry और Biology (Botany और Zoology) जैसे तीन विषयों से कुल 720 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
NTA Hall Ticket: NEET UG एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर "Candidate Activity" सेक्शन में "NEET UG Admit Card 2026" पर क्लिक करें।
अपना Application Number और Password दर्ज करें, फिर "Submit" पर क्लिक करें।
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
NEET UG 2026 कार्ड पर उल्लिखित विवरणः
एडमिट कार्ड में केंद्र कोड, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, उम्मीदवार का नाम, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा का समय तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जैसी आवश्यक जानकारी शामिल होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में परीक्षा प्राधिकरण को तुरंत सूचित करें।
NEET UG 2026 परीक्षा पैटर्न
NEET UG प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) से कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे।
· परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी।
· परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। इसमें:
· जीव विज्ञान से 90 प्रश्न होंगे, कुल 360 अंक
· भौतिकी से 45 प्रश्न होंगे, कुल 180 अंक
· रसायन विज्ञान से 45 प्रश्न होंगे, कुल 180 अंक
NEET UG 2026 हेतु अंकन योजना:
· प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे।
· प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
· बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।
NEET UG 2026 के कैंडिडेट केवल परीक्षा केन्द्र पर उपलब्ध कराई गई पेन का ही उपयोग करेंगे
ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने के लिए उम्मीदवारों को केवल परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराई गई पेन का ही उपयोग करना होगा। निर्देशों के अनुसार ओवरराइटिंग और करेक्शन फ्लूइड का उपयोग प्रतिबंधित है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान उत्तर अंकन से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
NEET UG 2026 का Hall Ticket जारी होने से पहले परीक्षा केन्द्र हेतु चयनित शहर स्लिप जारी
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, एनटीए ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहरों की जानकारी दी थी। एजेंसी ने बताया कि 99.2 प्रतिशत आवेदकों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है, जबकि परीक्षा केंद्र का सटीक विवरण केवल एडमिट कार्ड पर ही उपलब्ध होगा।
(Input from Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!