NEET-UG 2026 । NTA:  नीट-यूजी 2026 कैंसिल, नए सिरे से होगी परीक्षा; केन्द्र सरकार द्वारा CBI जांच के दिए गए आदेश

NEET-UG 2026 । NTA:  नीट-यूजी 2026 कैंसिल, नए सिरे से होगी परीक्षा; केन्द्र सरकार द्वारा CBI जांच के दिए गए आदेश

नई दिल्लीः 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की गई है। NTA ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है, नई परीक्षा की तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी।

एक्स पर जारी आधिकारिक बयान में NTA ने कहा कि यह निर्णय परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के संबंध में केन्द्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं की जांच के बाद लिया गया है।

NTA ने बताया कि उसने 8 मई को ही मामले को स्वतंत्र सत्यापन और आगे की कार्रवाई के लिए केन्द्रीय एजेंसियों को सौंप दिया था।

बयान में कहा गया, “केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में जांचे गए इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किया गया निष्कर्षों के आधार पर, भारत सरकार की मंजूरी से यह निर्णय लिया गया है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द किया जाए और परीक्षा का पुनः आयोजन किया जाए, जिसकी तिथियां अलग से अधिसूचित की जाएंगी।”

केन्द्र सरकार ने परीक्षा से जुड़े आरोपों की विस्तृत जांच के लिए मामले को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का भी निर्णय लिया है।

NTA ने कहा, “भारत सरकार ने मामले को व्यापक जांच के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने का निर्णय लिया है। एनटीए जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देगा तथा आवश्यक सभी अभिलेख एवं सहायता उपलब्ध कराएगा।”

NTA के अनुसार, जांच एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों से संकेत मिला है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।

एजेंसी ने स्वीकार किया कि परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों को असुविधा होगी, लेकिन कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए यह कदम आवश्यक था।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों को पुनः परीक्षा के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करना होगा। मई 2026 परीक्षा चक्र के लिए किए गए पंजीकरण, अभ्यर्थिता और परीक्षा केंद्र की प्राथमिकताएं मान्य रहेंगी। किसी अतिरिक्त परीक्षा शुल्क की आवश्यकता नहीं होगी।

NTA ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों द्वारा जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा, जबकि पुनः परीक्षा एजेंसी के आंतरिक संसाधनों के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

परीक्षा की नई तिथियों और संशोधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी करने की समय-सारिणी की घोषणा आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी से बचें।

इस बीच, 3 मई की परीक्षा के बाद राजस्थान से प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका की खबरें सामने आई थीं। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टों के अनुसार, जांचकर्ताओं ने एक हस्तलिखित सुझाव-पत्र बरामद किया, जिसमें लगभग 120 प्रश्न वास्तविक नीट प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। इनमें करीब 90 जीव विज्ञान (बायोलॉजी) और 30 रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के प्रश्न शामिल बताया जा रहा है।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!