MP । DR BR Ambedkar Jayanti । Bharat Ratna । CM: बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनके जन्म स्थान महू में भव्य समारोह का आयोजन

MP । DR BR Ambedkar Jayanti । Bharat Ratna । CM: बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनके जन्म स्थान महू में भव्य समारोह का आयोजन

मध्य प्रदेश: CM डॉ. मोहन यादव ने  मंगलवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर Dr. B.R. Ambedkar को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया।

CM ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में डॉ. आंबेडकर को समानता के अग्रदूत तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब की शिक्षा और समान अधिकारों पर दिया गया जोर, महिलाओं के सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने एवं एक न्यायपूर्ण समाज की नींव मजबूत करने में उनके योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की।

डॉ. यादव ने कहा कि वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए Dr. B. R. Ambedkar  का आजीवन संघर्ष आज भी वर्तमान पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर के विचार और प्रयास एक समावेशी एवं समानता पूर्ण राष्ट्र के निर्माण के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं।

इस बीच, Dr.  B.R. Ambedkar की जन्मस्थली महू (इंदौर के पास) में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भी कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीमें समन्वय के लिए तैनात की गई हैं। तहसील परिसर में तीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं।

मऊ में छह स्थानों पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां डॉक्टरों की टीमें तैनात हैं। स्थानीय निकायों द्वारा स्वच्छता एवं सफाई सुनिश्चित की गई है, साथ ही अग्नि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Dr. B.R. Ambedkar, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री रहे। सामाजिक रूप से वंचित परिवार में जन्म लेने के बावजूद वे हाशिए पर खड़े समुदायों के अधिकारों की आवाज बनकर उभरे और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक बने।

उन्हें वर्ष 1990 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Bharat Ratna से सम्मानित किया गया था।

(Input from DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!