Ministry of Railways । Indian Railways । IRCTC । Golden Chariot: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने 2026-27 के लिए नई गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन की लॉन्च

Ministry of Railways । Indian Railways । IRCTC । Golden Chariot: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने 2026-27 के लिए नई गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन की लॉन्च

नई दिल्लीः भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने 2026-27 पर्यटन सत्र के लिए ‘Golden Chariot’ के उन्नत संस्करण का शुभारंभ किया है, जिसमें नए इंटीरियर, आधुनिक सुविधाएं और दक्षिण भारत के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए यात्रा अनुभव शामिल किया गया है।

Indian Railways के पर्यटन प्रभाग द्वारा Ministry of Railways के अंतर्गत संचालित इस लक्जरी ट्रेन को विरासत-प्रेरित यात्रा अनुभव और आधुनिक आराम का समन्वय करने के उद्देश्य से पुनः डिज़ाइन किया गया है।

कंपनी के अनुसार, पुनर्निर्मित ट्रेन में उन्नत अपहोल्स्ट्री, चमकदार लकड़ी के इंटीरियर, आलीशान लिनन युक्त नए केबिन, प्रीमियम स्नान सुविधाएं, स्मार्ट टीवी और ऑनबोर्ड वाई-फाई स्ट्रीमिंग सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ट्रेन में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियाँ भी स्थापित की गई हैं, जिनमें सीसीटीवी निगरानी तथा उन्नत अग्नि-सूचना तंत्र शामिल हैं।

‘Golden Chariot’ में 40 केबिनों के माध्यम से अधिकतम 80 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इनमें 13 डबल-बेड केबिन, 26 ट्विन-बेड केबिन तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एक केबिन शामिल है।

ट्रेन में भोजन की सुविधा के लिए दो विशेष रेस्तरां — रुचि और नलपाका — उपलब्ध है, जहाँ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसे जाते हैं। वहीं, लीकर लाउंज बार यात्रियों को विशेष पेय अनुभव प्रदान करेगा।

यात्रियों को आरोग्य स्पा और फिटनेस सेंटर की सुविधाएं भी मिलेंगी, जहाँ आयुर्वेदिक उपचार, वेलनेस थेरेपी और फिटनेस सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

2026-27 सत्र के लिए IRCTC ने दक्षिण भारत के विरासत, वन्यजीव और तटीय स्थलों को कवर करने वाले तीन विशेष यात्रा कार्यक्रमों की घोषणा की है।

प्रमुख “प्राइड ऑफ कर्नाटक” यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत छह दिनों में बेंगलुरु, बांदीपुर, मैसूरु, हलेबीडु, चिक्कमगलुरु, हम्पी और गोवा की यात्रा कराई जाएगी।

“ज्वेल्स ऑफ साउथ” मार्ग में बेंगलुरु, मैसूरु, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन और चेर्तला को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त, “ग्लिम्प्सेस ऑफ कर्नाटक” नामक एक संक्षिप्त चार-दिवसीय यात्रा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें बेंगलुरु, बांदीपुर, मैसूरु और हम्पी शामिल हैं।

कंपनी ने सत्र के दौरान चयनित यात्राओं पर विशेष प्रचारात्मक छूट की भी घोषणा की है। चयनित यात्राओं पर सभी राष्ट्रीयताओं के यात्रियों को प्रकाशित किरायों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जो केबिन उपलब्धता पर निर्भर होगी।

इसके अलावा, 30 जून, 2026 या उससे पहले अग्रिम भुगतान करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत ‘अर्ली-बर्ड’ छूट भी प्रदान की जाएगी।

IRCTC के अनुसार, इस पैकेज में ट्रेन में भोजन, चयनित पेय पदार्थ, वातानुकूलित वाहनों में गाइडेड दर्शनीय भ्रमण, स्मारकों के प्रवेश शुल्क तथा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित बाहरी स्थलों पर भोजन शामिल होगा।

विशेष प्रचारात्मक प्रस्थान तिथियों में 24 अक्टूबर और 26 दिसंबर, 2026, 2 जनवरी और 30 जनवरी, 2027 सहित तीनों यात्रा परिपथों के अंतर्गत कई अन्य प्रस्थान शामिल हैं।

(Input from DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!