नई दिल्लीः भारत में रसोई गैस (LPG) वितरण तथा मूल्य व्यवस्था में एक बड़े सुधार के तहत Ministry of Petroleum and Natural Gas ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कई नए नियम लागू किए हैं, जो 1 मई 2026 यानी आज से प्रभावी हो गया है।
एक साथ LPG तथा PNG के उपभोक्ता बनने पर प्रतिबंध
सरकार ने सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने तथा संसाधनों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने हेतु एक ही उपभोक्ता के पास LPG तथा PNG दोनों कनेक्शन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 14 मार्च को LPG विनियमन आदेश में किए गए संशोधन के अनुसार, जिन घरों में सक्रिय PNG कनेक्शन है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
ऐसे उपभोक्ताओं को अब न तो गैस रिफिल मिलेगी और न ही नया कनेक्शन दिया जाएगा। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को ऐसे घरों को आपूर्ति तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास ऊर्जा का कोई अन्य स्रोत उपलब्ध नहीं है।
LPG Cylinder हेतु बुकिंग अंतराल में सुधार तथा ओटीपी सत्यापन का अनिवार्यता
Indene, Bharat तथा HP Gas के उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू किए गए हैं:
बुकिंग अंतराल: काला बाजारी रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक किया गया है।
सुरक्षा उपाय: अब हर डिलीवरी पर ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को नियमित रूप से KYC अपडेट करना होगा।
व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि
इस प्रावधान से व्यावसायिक क्षेत्र पर कीमतों का असर ज्यादा पड़ा है। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में मार्च 2026 से लगातार चौथी बार वृद्धि दर्ज की गई है:
1 मार्च: 28–31 रुपये की बढ़ोतरी
7 मार्च: 114.50 रुपये की वृद्धि
अप्रैल: 196 से 218 रुपये तक बढ़ोतरी में
1 मई: कुल मिलाकर लगभग 993 रुपये तक वृद्धि होने की संभावना
घरेलू उपभोक्ता LPG Cylinder की कीमत में कोई बदलाव नहीं
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम LPG Cylinder की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये ही बनी हुई है। इसके अलावा पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें भी स्थिर हैं—दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
हालांकि, कीमत स्थिर रहने के बावजूद तेल कंपनियों को प्रति सिलेंडर करीब 380 रुपये का नुकसान हो रहा है और मई तक कुल नुकसान 40,484 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
इस बदलाव पर वैश्विक संकट का प्रभाव
कई महीनों से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ रही हैं।
फिर भी भारत सरकार ने घरेलू ईंधन—LPG, PNG तथा CNG की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है साथ ही उपभोक्ताओं से ईंधन कीमतों को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।
(Input from Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!