Ministry of Commerce and Industry । Central Minister । Bharatiya Vyapar Mahotsav: सरकार का इस साल एक ट्रिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट का टारगेट

Ministry of Commerce and Industry । Central Minister । Bharatiya Vyapar Mahotsav: सरकार का इस साल एक ट्रिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट का टारगेट

नई दिल्लीः श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है और अगले पांच वर्षों में इसे दो ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान होगी।

नई दिल्ली में Bharatiya Vyapar Mahotsav की वेबसाइट लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष भारत का निर्यात 863 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों के निर्यात में वृद्धि हुई है, जो वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Central Minister ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। श्री गोयल ने जोर देते हुए कहा कि आगे बढ़ने का उत्साह कभी कम नहीं होना चाहिए और सभी को निरंतर अथक परिश्रम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत के उद्योगों, व्यापारिक समुदाय तथा नागरिकों में इतना दृढ़ विश्वास है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

श्री गोयल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और निर्यात में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

उन्होंने कहा कि Bharat Vyapar Mahotsav का उद्देश्य स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय वस्तुएं एवं सेवाएं देश तथा दुनिया भर में अधिक तेजी से विस्तार करे।

12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव को Ministry of Commerce and Industry का समर्थन प्राप्त है और इसका संयुक्त आयोजन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ तथा भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा किया जा रहा है।

(Input from News on air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!