KVIC । Khadi । e-commerce: खादी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.87 हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की

KVIC । Khadi । e-commerce: खादी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.87 हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री की

नई दिल्लीः खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 1 लाख 87 हजार करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है।

आज नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए KVIC के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि लाखों ग्रामीण कारीगरों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 की तुलना में पिछले 12 वर्षों में बिक्री में 501 प्रतिशत, उत्पादन में 380 प्रतिशत और रोजगार सृजन में 56 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

मनोज कुमार कहा कि 12 वर्ष पहले खादी उद्योग का कारोबार केवल 30 से 32 हजार करोड़ रुपये के बीच था। उन्होंने बताया कि KVIC वर्तमान में दो करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है, जिनमें 80 प्रतिशत महिलाएं हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि खादी उत्पादों के व्यापार को और बढ़ावा देने के लिए KVIC जल्द ही एक e-commerce प्लेटफॉर्म शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि खादी अब केवल एक पारंपरिक उत्पाद नहीं रह गई है, बल्कि यह नए भारत, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी गौरव और ग्रामीण समृद्धि का सशक्त प्रतीक बन चुकी है।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!