Karnataka । Governor । CM । Resignation: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, लोकभवन में सौंपा रेजिग्नेशन लेटर

Karnataka । Governor । CM । Resignation: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, लोकभवन में सौंपा रेजिग्नेशन लेटर

बेंगलुरुः कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने गुरुवार को लोक भवन में Governor थावरचंद गहलोत के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना Resignation सौंप दिया, जिसके साथ ही राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले CM के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

इस Resignation के साथ ही कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले कई सप्ताह से चल रही राजनीतिक अटकलों पर भी विराम लग गया।

सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, कैबिनेट मंत्रियों तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा।

बेंगलुरु में शिवकुमार और गृह मंत्री जी. परमेश्वर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने CM पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल शहर में नहीं थे और अधिकारियों ने मुझे बताया कि वे आज रात तक लौटेंगे। इस स्थिति में मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंपा है।

मैंने हमेशा विधानसभा के अंदर और बाहर यह कहा था कि पार्टी हाईकमान के निर्देश मिलते ही मैं पद छोड़ दूंगा। दो दिन पहले हाईकमान ने मुझे इस्तीफा देने को कहा और मैंने अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान किया।

78 वर्षीय सिद्धारमैया अब कर्नाटक के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक से अधिक बार CM पद संभाला है। इनमें एस. निजलिंगप्पा, वीरेंद्र पाटिल, डी. देवराज उर्स, रामकृष्ण हेगड़े, एच. डी. कुमारस्वामी और बी. एस. येदियुरप्पा जैसे नेता शामिल हैं।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!