कर्नाटकः Karnataka में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद विधान सौधा में आयोजित कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में डी. के. शिवकुमार को नया नेता चुन लिया गया है।
इस संबंध में विधायकों ने सिद्धारमैया और डॉ. जी. परमेश्वर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
डी. के. शिवकुमार के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें अपना नेता तथा राज्य का अगला CM चुना है। प्रस्ताव पारित होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों को इस निर्णय की औपचारिक जानकारी दी।
बाद में बेंगलुरु में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री वेणुगोपाल ने बताया कि डी. के. शिवकुमार को पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है और वे सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए CM का शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को आयोजित किया जाएगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!