CM श्री हेमंत सोरेन ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान हुए समझौते को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, टेक्सटाइल, उच्च शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी और पर्यटन में निवेश पर दिया जोर
झारखंडः CM AUDYOGIK VIKAS के तहत मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को दावोस और यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान हुए समझौते को ध्यान में रखकर विदेशी निवेश को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने रांची के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास और निवेश की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विदेशी कंपनियों के साथ हुए समझौते को ध्यान में रखकर टेक्सटाइल उद्योग, उच्च शिक्षा, फूड्स प्रोसेसिंग, आईटी, क्रिटिकल मिनरल एवं पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार के अलावा प्रमुख विभागों के सचिव की सक्रिय भागीदारी रही।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!