International Labour Day । United States । Haymarket Affair: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2026 का विश्व भर में आयोजन

International Labour Day । United States । Haymarket Affair: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2026 का विश्व भर में आयोजन

नई  दिल्लीः  विश्व भर में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

यह दिन, दुनिया भर में आर्थिक एवं सामाजिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए श्रमिकों द्वारा दिए गए बलिदानों को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्व भर में परेड, रैलियों तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

सन् 1886 में United States में मजदूरों ने प्रतिदिन आठ घंटे काम की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया था। यह आंदोलन देखते-देखते Chicago में हिंसक हो गया, जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे। इस घटना को Haymarket Affair के नाम से जाना जाता है और यहीं से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत माना जाता है।

इसके बाद 1889 में यूरोप के कई समाजवादी दलों ने मिलकर 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से यह दिवस हर वर्ष 1 मई को आयोजित किया जाता है।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!