Indian Railways AI System: भारतीय रेल ने यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एआई-आधारित सुरक्षा और संचार प्रणालियों का किया विस्तार

Indian Railways AI System: भारतीय रेल ने यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एआई-आधारित सुरक्षा और संचार प्रणालियों का किया विस्तार

Indian Railways ने वर्ष 2025-26 में अपने दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना को उल्लेखनीय रूप से मजबूत किया है। यात्री सुरक्षा, संचालन दक्षता और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एआई-आधारित और स्वचालित समाधानों की एक श्रृंखला लागू की गई है।

नई दिल्लीः Indian Railways विकास की एक नई परिभाषा को गढ़ते हुए, रीयल-टाइम यात्री सूचना प्रणालियों के विस्तार को नया रूप दिया है, जिसके तहत अब 1,405 रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित ट्रेन घोषणा प्रणाली संचालित हो रही है। ये प्रणालियाँ नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) के साथ एकीकृत हैं, जिससे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड, कोच मार्गदर्शन प्रणाली और सार्वजनिक उद्घोषणा नेटवर्क के माध्यम से यात्रियों को समय पर और सटीक जानकारी मिलती है।

सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, 1,874 स्टेशनों पर AI-सक्षम वीडियो निगरानी प्रणालियाँ स्थापित की गई हैं। उन्नत विश्लेषण से युक्त ये प्रणालियाँ घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों जैसे मामलों का स्वतः पता लगा सकती हैं, जबकि फेस रिकग्निशन तकनीक रीयल-टाइम निगरानी और पहचान सुनिश्चित करती है।

Indian Railways ने 1,396 स्टेशनों पर इंटरनेट प्रोटोकॉल मल्टी-प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग (IP MPLS) तकनीक लागू करके अपनी संचार प्रणाली को एक नया आयाम दिया है। यह उच्च क्षमता वाला नेटवर्क आरक्षण प्रणाली, माल प्रबंधन और निगरानी नियंत्रण जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को समर्थन देता है, साथ ही निगरानी डेटा तक केंद्रीकृत पहुँच और स्टेशनों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करता है।

कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में संचार की चुनौतियों को दूर करने के लिए, प्रमुख रेल परियोजनाओं में सुरंग संचार प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिसमें Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link भी शामिल है। ये प्रणालियाँ सुरंगों के अंदर कार्यरत कर्मियों और नियंत्रण केंद्रों के बीच निर्बाध रेडियो संपर्क सुनिश्चित करती हैं, जिससे सुरक्षा और संचालन समन्वय मजबूत होता है।

रेल मंत्रालय का कहना है कि ये पहलें भारतीय रेल को आधुनिक, प्रौद्योगिकी-आधारित तंत्र की ओर अग्रसर करने के प्रयासों को दर्शाती हैं, जो डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। जो AI, उन्नत संचार प्रणालियों और यात्री-केंद्रित सेवाओं का एकीकरण राष्ट्रीय रेल नेटवर्क में दक्षता, सुरक्षा और सुविधा को और बेहतर बनाने में सहायक होगा।

(Input From DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!