India Meteorological Department ने आज कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान तथा तेज़ हवाओं की दी चेतावनी

India Meteorological Department ने आज कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान तथा तेज़ हवाओं की दी चेतावनी

नई दिल्लीः India Meteorological Department ने आज असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के तटीय क्षेत्र और तमिलनाडु में आज गर्म और आर्द्र (उमस भरा) मौसम रहने की संभावना है।

(Input News on Air)


 

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!