नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि South-East Monsoon अरब सागर के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के अधिकांश भागों, अंडमान द्वीपसमूह तथा पूरे निकोबार द्वीपसमूह में आगे बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
IMD के अनुसार, South-East Monsoon के इस महीने की 26 तारीख को केरल में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली तथा तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना व्यक्त की है।
वहीं, विभाग ने कल मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की स्थिति का भी अनुमान लगाया है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!