IMD ने आज दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने तथा गरज के साथ बिजली कड़कने का अनुमान व्यक्त किया

IMD ने आज दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने तथा गरज के साथ बिजली कड़कने का अनुमान व्यक्त किया

 नई दिल्लीः  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा गरज और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि रिज क्षेत्र स्थित केन्द्र में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पालम तथा अयानगर केन्द्रों में भी अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड केन्द्र में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!