नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी प्रकार की स्थिति कल केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी बनी रहेगी।
IMD के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कल मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में Heatwave चलने की भी संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण सोमालिया तट के आसपास और उससे लगे समुद्री क्षेत्रों में तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
इसी प्रकार की स्थिति मन्नार की खाड़ी, आसपास के कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती इलाकों, म्यांमार तट के आसपास तथा अंडमान सागर में सोमवार तक बने रहने की संभावना है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!