IMD । Heatwave । Yellow Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 मई तक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति के लिए येलो अलर्ट किया जारी

IMD । Heatwave । Yellow Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 मई तक दिल्ली में हीटवेव की स्थिति के लिए येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 मई तक Heatwave की स्थिति को लेकर Yellow Alert जारी किया है। नई दिल्ली के कुछ इलाकों में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जहां आज अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

IMD के अनुसार, कल रिज क्षेत्र स्थित मौसम केन्द्र में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सफदरजंग वेधशाला में 43.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड मौसम स्टेशन में 43.8 डिग्री सेल्सियस, आयानगर मौसम स्टेशन में 44.4 डिग्री सेल्सियस तथा पालम मौसम स्टेशन में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!