IMD । Heatwave । Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भारत के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति के लिए रेड कलर वॉर्निंग की जारी

IMD । Heatwave । Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज भारत के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति के लिए रेड कलर वॉर्निंग की जारी

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू से लेकर भीषण Heatwave चलने की स्थिति के लिए रेड कलर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने अगले पाँच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी जताई है।

विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक भीषण Heatwave की स्थिति बनी रह सकती है।

IMD ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

 IMD ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज भारी वर्षा की संभावना जताई है।

(Inputs from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!