IMD । Heatwave । Heavy Rainfall भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तर और पश्चिम भारत में भयंकर लू चलने तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान

IMD । Heatwave । Heavy Rainfall भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तर और पश्चिम भारत में भयंकर लू चलने तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में Heatwave से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, कल पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी लू की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत Heavy Rainfall का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कल गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड, तटीय कर्नाटक तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अगले दो दिनों के दौरान आंधी-तूफान (थंडरस्क्वॉल) की स्थिति बन सकती है।

IMD ने आगे कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में शनिवार के आसपास आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल मालूम हो रही है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!