नई दिल्लीः गर्मी के प्रकोप को झेल रहे उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने उपना रूख बदला है। देश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा है जिसकी वजह से आंधी, बारिश तथा तेज हवाएं जल्द दस्तक देंने को तैयार है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी ही साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बुधवार (29 अप्रैल) को सुबह हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज (30 अप्रैल) भी हरियाणा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम में इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका को ध्यान में रख कर लोगो को चेताया है।.
IMD के अनुसार 2 मई को हरियाणा में बादल छाया रहेगाः
IMD के अनुसार 2 मई को हरियाणा में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है जो कुछ दिन पहले तक 45 डिग्री को पार कर गया था।
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 3 मई को भी मौसम सुहावना रहेगा. हल्की हवाएं एवं छिटपुट बादल लोगों को गर्मी से राहत देंगे. हालांकि 4 मई को फिर से तापमान बढ़ने लगेगा. साथ ही इस दिन से तेज धूप तथा गर्म हवाएं चलेंगी. कुछ जिलों में हीटवेव जैसे हालात लौट सकते हैं. 5 मई को गर्मी और बढ़ सकती है. लू चलने का अनुमान है. हालांकि 6 मई को शाम से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
अचानक मौसम बदलने की आशंका
हिमाचल में कहां कितनी बरसात हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने राज्य में 5 मई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। शिमला मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम से शिमला जिले के सराहन में सबसे अधिक 25.5 मिमी बारिश हुई। मनाली में 15 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 5.8 मिमी, कांगड़ा में 5.1, कसौली और मंडी में 5-5, गुलेर में 4.6, भुंतर और पच्छाद में 4.4-4.4, सुंदरनगर में 4, शिमला में 3.8, सोलन में 2.2 और कल्पा में 2 मिमी बारिश देखने को मिली। कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री जबकि ऊना 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. कांगड़ा और मुरारी देवी क्षेत्र में गरज के साथ बौछारें पड़ीं। बिजली भी कड़की. आज (30 अप्रैल) भी कुछ-कुछ मौसम ऐसा ही रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 3 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला सहित 5 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। 2 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इससे हिमाचल के निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 मई तक हल्की बारिश हो सकती है।
(Input from Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!