IMD । Delhi-NCR । Yellow Alert । AQI: दिल्ली-एनसीआर को लू से राहत मिलने की संभावना, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट किया जारी

IMD । Delhi-NCR । Yellow Alert । AQI: दिल्ली-एनसीआर को लू से राहत मिलने की संभावना, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट किया जारी

नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू (Heaywave) की स्थिति से Delhi-NCR को आखिरकार कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को आंधी और बारिश के लिए Yellow Alert जारी किया है।

यह अलर्ट ऐसे समय जारी किया गया है जब राजधानी में गंभीर Heaywave की स्थिति बनी हुई है और हाल के दिनों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार, 28 मई को Delhi-NCR में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है। इसी तरह का मौसम शाम के समय भी बने रहने की संभावना है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है, खासकर तब जब पड़ोसी राज्यों के लिए भी इसी तरह के अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल दिल्ली में तापमान काफी ऊंचा बना हुआ है। सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तापमान में तुरंत कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है, लेकिन IMD ने 29 मई के बाद तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान जताया है, जिससे भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की संभावना है।

बारिश के अलावा, अगले कुछ दिनों में शहर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी संभावना है। IMD ने कहा कि इस तरह की मौसम गतिविधियां सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं और लोगों को तेज हवा और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इस बीच, IMD ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में देरी की भी जानकारी दी है। अब मानसून के 28 मई से 3 जून के बीच केरल पहुंचने की संभावना है, जबकि दिल्ली में इसके लगभग 27 जून तक पहुंचने का अनुमान है। मानसून में यह देरी आने वाले हफ्तों में मौसम की स्थिति को और प्रभावित कर सकती है।

बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रही। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सुचकांक (AQI) 284, आया नगर 156, बावाना 228, डीटीयू 117, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) 183, आईआईटी दिल्ली 184, जेएनयू 146, नरेला 254, नॉर्थ कैंपस 191, पूसा 216, रोहिणी 251 और वजीरपुर 263 दर्ज किया गया।

(Input from DD News)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!